18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी।
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी प्रखंड अंतर्गत काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पूर्वी 5 बी पुराना रेल ढ़ाला के समीप एक 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया।मृतक की पहचान पूर्वी बारीनगर पंचायत के केवीन टोला निवासी जर्नादन रजक के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार रजक के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार अंकित कुमार रजक बीते 5 जनवरी, सोमवार की सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। जिसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां अंकित की पहचान की गई। मृतक के शरीर और मुंह पर चोट के निशान पाए गए है।वहीं शव के पास से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इन तथ्यों को देखते हुए कई लोगों द्वारा युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से धक्का लगने या रेल हादसे के कारण हुई हो सकती है।फिलहाल रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है ।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
