June 20, 2026

मनिहारी अंचल में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अंचल परिसर में शनिवार को सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने की, जबकि मौके पर सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार निराला उपस्थित थे। इस दौरान दर्जनों रैयतों की मौजूदगी में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। राजस्व अधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में एक नया आवेदन विचारार्थ प्राप्त हुआ। वहीं पांच पुराने मामलों का आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जबकि दो मामले लंबित रह गए, जिन्हें अगली तिथि पर सुनवाई के लिए रखा गया है।

Previous post समकालीन अभियान में मनिहारी पुलिस द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार
Next post अधूरा फुटओवरब्रिज बना खतरा, जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने को मजबूर यात्री
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial