June 20, 2026

कालसर पंचायत के इस्लामपुर-भवानीपुर मार्ग की कच्ची सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने की निर्माण की मांग।

Read Time:2 Minute, 11 Second

हसनगंज (डेस्क)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के इस्लामपुर गांव समीप मुख्य पक्की सड़क से भवानीपुर गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि गड्ढों और मिट्टी के अलावा कुछ नजर नहीं आता। मामूली बारिश होते ही सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है और गड्ढों में जलजमाव हो जाता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों के साथ-साथ मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचाने में भी काफी परेशानी होती है। ग्रामीण मो. महबूब, मो. आफताब, मो. रियाज, मो. बबलू, चंदर कुमार मुर्मू, बबलू मुर्मू, सीता मुर्मू, मीना मुर्मू, संगीता मुर्मू, मो. ग्यास, मो. गुगला, मो. तबारक, अर्जुन मुर्मू, श्याम मुर्मू, चुनवा मरांडी, गरभु बेसरा, बागरा बेसरा, संजय बेसरा सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस गांव में आदिवासी समाज के लोग वर्षों से निवास करते आ रहे हैं। पंचायत के एक छोर पर स्थित होने के कारण यहां के लोगों को अब तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क गांव तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है, बावजूद इसके अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। फिलहाल ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

Previous post हसनगंज में मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा रामनगरबंशी गांव
Next post अमदाबाद में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial