June 20, 2026

अमदाबाद में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर लालसन एजेंसी पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में असिस्टेंट मैनेजर पवन कुमार साह ने आम नागरिकों को योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा के माध्यम से लोगों को विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।उन्होंने कहा कि योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे लाभुक अपनी बिजली जरूरतें पूरी कर सकेंगे और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित कर सकेंगे। योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी जाएगी। साथ ही सोलर सिस्टम की क्षमता के अनुसार 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी तथा कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि आधार कार्ड, बिजली बिल और बैंक खाता विवरण आवश्यक हैं। इस अवसर पर विक्रम कुमार, नीरज कुमार, अजय ततमा, सन्नी शाह एवं अरिजीत कुमार मौजूद थे।

Previous post कालसर पंचायत के इस्लामपुर-भवानीपुर मार्ग की कच्ची सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने की निर्माण की मांग।
Next post संचार के विभिन्न अवयवों पर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial