कालसर व बलुआ पंचायत में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर मुहर
हसनगंज (डेस्क)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत भवन में मुखिया सागर यादव की अध्यक्षता में तथा बलुआ पंचायत सरकार भवन में मुखिया कांतिलाल मुर्मू की अध्यक्षता में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में केंद्र वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।ग्राम सभा में बाल विकास परियोजना की सेविकाएं, स्वास्थ्य विभाग की आशा कर्मी सहित बड़ी संख्या में पंचायतवासी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुखिया सागर यादव एवं मुखिया कांतिलाल मुर्मू ने बताया कि मेर बंधन (मखाना) खेत पोखरी निर्माण, सड़क निर्माण, सार्वजनिक एवं निजी भूमि पर वृक्षारोपण, सोखता निर्माण, पशु शेड, विद्यालयों की चारदीवारी, पुराने सरकारी भवनों की मरम्मत, गोदाम निर्माण, नली-गली योजना, नाला निर्माण, निजी नाला के माध्यम से सिंचाई, मिट्टी भराई एवं साफ-सफाई जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड एवं गांव के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चयनित की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सड़क, नाला सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके और स्थानीय मजदूरों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हों। ग्राम सभा को सफल बनाने में पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, पीआरएस सिवा कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार, समाजसेवी टुनटुन साह सहित दर्जनों महिला-पुरुष एवं पंचायत कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
