June 20, 2026

प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की हाई लेवल बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 20 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण हाई लेवल बैठक हाजीपुर स्थित स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद आजाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए और शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन मंथन किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद ने कहा कि बीते कुछ समय से अपरिहार्य कारणों के चलते कटिहार जिले में संगठन की गतिविधियां कमजोर पड़ी थीं, लेकिन अब हालात बदलने वाले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को नए सिरे से मजबूत,सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए ठोस रणनीति के तहत काम किया जाएगा। बैठक में संगठन के विस्तार,सदस्यता अभियान को गति देने,शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्रों के हितों की रक्षा और निजी स्कूलों के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कई स्कूल संचालकों ने अपने सुझाव भी रखे और संगठन को मजबूती देने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अंत में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि कटिहार में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन को नई धार दी जाएगी। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल मंडल,कटिहार जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद आजाद, महासचिव ध्रुव चंद्र झा आदि उपस्थित थे।

Previous post कालसर व बलुआ पंचायत में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर मुहर
Next post स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial