June 20, 2026

स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

Read Time:1 Minute, 45 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर, मनसाही में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान उत्तम कुमार ने कहा कि विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय दार्शनिक,विचारक और आध्यात्मिक नेता थे। उनका जन्म 12जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था।उनका मूल नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था।1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो सर्वधर्म सम्मेलन में भाग लिया। जहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति और वेदांत दर्शन के बारे में व्याख्यान दिया। उनका प्रसिद्ध भाषण अमेरिकी बहनो और भाइयों से शुरू हुआ था।इस अवसर पर सभी उपस्थित शिक्षक- शिक्षिकाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कोटि कोटि नमन अर्पित किये। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक बिनोद रजक,बंदना कुमारी,सीताराम शर्मा, सारिका ठाकुर,प्रियम कुमारी,शिक्षा सेवक में प्रवीण कुमार ऋषिदेव एवं गुरुचरण इत्यादि उपस्थित थे।

Previous post प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की हाई लेवल बैठक आयोजित
Next post अमदाबाद में सांसद तारिक अनवर ने हाई मास्ट लाइट का किया उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial