June 20, 2026

अमदाबाद में सांसद तारिक अनवर ने हाई मास्ट लाइट का किया उद्घाटन।

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद प्रखंड के बैदा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 स्थित भरतकोल चौक पर सोमवार को सांसद तारिक अनवर ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत नवनिर्मित हाई मास्ट लाइट का फीता काटकर उद्घाटन किया। योजना के अंतर्गत 150 वाट की 10 शक्तिशाली एलईडी लाइटें स्थापित की गई हैं। इस मौके पर सांसद ने कहा कि भरतकोल चौक काफी व्यस्त स्थान है और यहां हाई मास्ट लाइट लगने से स्थानीय लोगों व व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही रात्रि में आवागमन आसान होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
Next post एनएच-31 पर सरिया लोड ट्रैक्टर पलटा, बड़ी घटना टली बाल बाल बचे ड्राइवर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial