गंगा पार गोबराही दियारा में लगा विशेष टीकाकरण व मेडिकल कैंप
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गंगा नदी के उस पार स्थित गोबराही दियारा क्षेत्र में विशेष टीकाकरण एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल की अध्यक्षता में मेडिकल टीम नाव के माध्यम से दियारा क्षेत्र पहुंची और दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया गया ।अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 149 बच्चों का आरआई, इम्यूनाइजेशन टीकाकरण किया गया। वहीं, 22 गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक टीकाकरण दिया गया।प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगा पार गोबराही दियारा क्षेत्र के आठ अलग-अलग टोलों में कुल आठ मेडिकल कैंप लगाए गए। कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य जांच कर 178 लोगों को आवश्यक दवाई दिया गया। वहीं आयोजित कैम्प में प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, बीसीएम अभय कुमार, जन्मी सुनील शाह, सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास से दियारा क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
