June 19, 2026

कुरसेला में मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर फरार

Read Time:1 Minute, 17 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित कुरसेला चौक के समीप से मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोर बाइक लेकर फरार हो गए।इस संबंध में पीड़ित मिथिलेश कुमार, निवासी नया टोला बोड़वा, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामदगी की मांग की है।पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल हनुमान मंदिर के समीप पीपल पेड़ के पास खड़ी कर बाजार गए थे। जब वे वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी।आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Previous post त्रिमुहानी संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने को लेकर घाटों पर उमड़ी भीड़
Next post गंगा पार गोबराही दियारा में लगा विशेष टीकाकरण व मेडिकल कैंप
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial