June 19, 2026

कुरसेला में 8 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 30 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात्रि पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अयोध्यागंज बाजार स्थित स्टेशन प्लेटफॉर्म चढ़ने वाले रास्ते के समीप जांच अभियान के दौरान की गई।

पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर एक व्यक्ति के सूटकेस की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 8 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वही मौके पर अंचला पदाधिकारी को सूचना दी गई जो मौके पर सत्यापन करने में मौजूद थी।पकड़े गए तस्कर की पहचान भवेव्श मंडल के रूप में की गई है।
गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर कुरसेला थाना लाया। फिलहाल पुलिस आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Previous post मनिहारी के तीनकौड़िया स्कूल में शहीद दिवस पर बापू को नमन, छात्रा नईमा खातून सम्मानित।
Next post उत्क्रमित मध्य विधालय रायपुर नवादा छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं विद्यालय-प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial