June 19, 2026

उत्क्रमित मध्य विधालय रायपुर नवादा छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं विद्यालय-प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं

Read Time:8 Minute, 36 Second

सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं : सुभाष चन्द्र मंडल।

( प्रवीण कुमार,कटिहार)

डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत के उत्क्रमित मध्य विधालय रायपुर नवादा छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विधालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं। सुभाष चंद्र मंडल प्रधानाध्यापक 20 अगस्त 2024 में बनने के बाद विद्यालय का सर्वांगिंग विकास करने में दिन रात लग रहते हैं। विधालय का चौतरफा विकास कार्य कर रहे हैं।पठन-पाठन को चुस्त दुरुस्त किया। सभी छात्र छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में लाने के लिए प्रेरित किया। छात्र छात्राओं की उपस्थिति के लिए सघन अभियान चलाया। वर्ग कक्ष तथा कार्यालय को सुसज्जित रूप से व्यवस्था कर अच्छे स्वरूप में लाने का कार्य किया। रूटिंग आधारित कक्षा का संचालन प्रारंभ किया। सभी शिक्षकों के द्वारा एकरूपता से पठन-पाठन प्रारंभ कराया। शिक्षा रूटिंग आधारित वर्ग संचालन प्रारंभ कराया। विद्यालय में प्रार्थना में सभी बच्चों की सहभागिता,चेतना सत्र में संविधान पाठ स्पीकर के माध्यम से करने का कार्य प्रारंभ किया। शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के लिए व्यायाम की पूर्ण व्यवस्था किया गया। प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं।उत्क्रमित मध्य विद्यालय रायपुर नवादा में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं।सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिका विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रही हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। विद्यालय में कार्यरत वर्ग 1 से 8 के शिक्षक सरोज कुमार चौहान,चौहान प्रतिभा,मुन्नी कुमारी, मो. इश्तियाक आलम,संजू कुमारी, आदित्यनाथ शुक्ला, रागिनी कुमारी,शिक्षा सेवक आरती कुमारी तथा नया प्राथमिक विद्यालय नवादा मंडल टोला के प्रधानाध्यापक विजय कुमार कुशवाहा, शिक्षिका कुमारी कविता, शिक्षक भानू प्रकाश पठन-पाठन कार्य करते हैं। प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल ने कहा कि विधालय के वर्ग 1 में 15,वर्ग 2 में 16, वर्ग 3 में 33,वर्ग 4 में 24, वर्ग 5 में 30, वर्ग 6 में 55, वर्ग 7 में 36,वर्ग 8 में 49, छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल ने कहा कि सभी छात्र – छात्राओं को पाठ्य पुस्तक वितरण कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं एफएलएन कीट का वितरण भी किया गया। विद्यालय में हर वर्ग कक्ष का ब्लैक बोर्ड का काली करण किया गया है। प्रधानाध्यापक के द्वारा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। शौचालय की नियमित रुप से साफ-सफायी किया जा रहा है।बच्चों को टीएलएम कीट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। आनंददायी कक्षा बनाया गया है। छात्र-छात्राओं को प्रति कार्य दिवस में मीनू के अनुसार प्रधानमंत्री पोषण योजना का लाभ दिया जाता है।चेतना सत्र में कैलेंडर के अनुसार तरह तरह के खतरे जैसे सड़क दुघर्टना, भूकंप,आपदा, बीमारी, ठंड से बचाव,लूं से बचाव आदि गति विधि कर बताया जाता है। प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल ने बताया कि विद्यालय का सर्वांगीण विकास करने में दिन-रात जुटा रहता हूं। जिसका परिणाम अल्प अवधि में विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के दिशा में कार्य किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन का पाठ पढ़ाया। विद्यालय के छात्राओं को शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में विद्यालय आने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। परिणाम हुआ कि विद्यालय के छात्राएं अनुशासित ढंग से पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के शत प्रतिशत बच्चे ड्रेस में आते हैं। प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल कहते हैं कि विद्यालय में बैंच डेक्स नहीं रहने के कारण छात्र छात्राओं को फर्श पर बैठकर पढ़ने को विवश हैं। विभाग को चाहिए कि सभी वर्ग कक्ष में बेंच डेक्स का व्यवस्था करना चाहिए। विधालय के चारों तरफ चाहार दिवारी निर्माण हो जाने से सुरक्षा की दृष्टि बेहतर होगा।दो कमरे का मरम्मत करने की आवश्यकता है। प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल ने कहा कि 6 से 8 में अंग्रेजी तथा संस्कृत विषय की शिक्षकों की आवश्यकता है।प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल कहते हैं कि विद्यालय के शिक्षक आदित्य नाथ शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को पीबीएल का तैयारी कराते हैं।प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र मंडल कहते हैं कि विद्यालय में चोरी की घटना होते रहता है।जो चिन्ता का विषय है।

Previous post कुरसेला में 8 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
Next post प्राथमिक विद्यालय मोहनी पीपरा के प्रधानाध्यापिका प्रति दिन छात्र उपस्थित पंजी का अवलोकन करते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial