माघी पूर्णिमा को लेकर संगम तट का एसडीएम डीएसपी का निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के त्रिमुहनी संगम तट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर शनिवार को प्रशासन ने त्रिमोहनी संगम तट का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल का नेतृत्व कटिहार एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव ने किया। उनके साथ डीएसपी रंजन सिंह, सीओ अनुपम कुमारी, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार एवं पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु कुमार भी मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र एवं गंगा स्नान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोरों मेडिकल टीम,की तैनाती सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन जांच की गई। इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने संगम तट पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं एनएच-31 एवं एसएच-77 सड़क पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहनों का परिचालन कोसी पुल एवं शहीद चौक पर परिचालन करने का आदेश दिया गया, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले हजारों गंगा स्नान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि माघी पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
