कमलाकानी नदी में डूबने से बालिका बाल-बाल बची, लोगों की तत्परता से बची जान
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के कमलाकानी गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कमलाकानी नदी के किनारे से एक बालिका अचानक पैर फिसलने से नदी में डूबने लगी। बालिका को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाई और बालिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आनन-फानन में उसे कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और बालिका से घटना के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सक के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद बालिका की हालत सामान्य पाई गई, जिसके बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।बालिका की पहचान कमलाकानी गांव निवासी करीशरम के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई, जिससे गांव में राहत का माहौल है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
