June 19, 2026

मनिहारी गंगा तट पर पांच दिवसीय श्री श्री 1008 महारूद्र यज्ञ एवं माघी पूर्णिमा मेला का भव्य शुभारंभ

Read Time:1 Minute, 59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी गंगा तट शनिवार को धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा के महासंगम का साक्षी बना, जहां पांच दिवसीय श्री श्री 1008 महारूद्र यज्ञ एवं माघी पूर्णिमा मेला का भव्य शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के साथ किया गया। महोत्सव का उद्घाटन पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद लाखों यादव, एसडीओ त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, वार्ड पार्षद कुमुद देवी, अध्यक्ष सहदेव यादव, सचिव प्रमोद झा सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार की सुबह 2100 महिलाओं ने गंगा तट से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। सिर पर पवित्र गंगाजल से भरे कलश लेकर नगर भ्रमण करती महिलाओं के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा मनिहारी भक्तिमय हो उठा। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना के बाद महारूद्र यज्ञ का विधिवत आरंभ हुआ।यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा साथ में माघी पूर्णिमा मेला भी लगाया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

Previous post मनिहारी में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान–2 का शुभारंभ
Next post पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक व 9 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial