मनिहारी में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान–2 का शुभारंभ
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड सभागार में शनिवार को अपराह्न चार बजे नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान–2 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, नीति आयोग के बिहार प्रभारी दिव्यांशु कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसके दौरान नीति आयोग द्वारा निर्धारित सभी सूचकांकों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता, सीडीपीओ शांति राय, बीपीएम ब्रजेश कुमार, एलएस, जीविका प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, जरजीश आलम, स्वास्थ्य प्रबंधक फारुक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि संपूर्णता अभियान के प्रथम चरण में मनिहारी प्रखंड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उच्च स्तर प्राप्त किया था।अभियान के अंतर्गत बालिका विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता, पेयजल व्यवस्था, पोषण की स्थिति तथा सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सर्वे सुनिश्चित किया जाएगा। स्टेट प्रभारी दिव्यांशु कुमार ने बताया कि मनिहारी प्रखंड ने छह में छह सूचकांकों को पहले ही संतृप्त कर लिया है। वहीं बीडीओ सनत कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मियों को लक्ष्य प्राप्ति की शपथ दिलाई। साथ ही प्रखंड के सभी पशुओं के टीकाकरण पर जोर देते हुए बताया गया कि जिले में 18 हजार टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे नीति आयोग के इंडिकेटर के अनुरूप पूरा किया जाएगा।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
