कुरसेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 3 ओवरलोड वाहन जब्त, 5 गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीडब्ल्यूडी मैदान के समीप स्टेट हाईवे पर कटिहार डीआईओ की टीम और कुरसेला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-31 स्थित कबीर मठ के पास से तीन ओवरलोड मवेशी वाहनों का पीछा किया और पीडब्ल्यूडी मैदान के निकट स्टेट हाईवे पर उन्हें धर दबोचा। इस कार्रवाई में दो डीसीएम और एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया।वाहनों के चालकों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो चालक और तीन मवेशी तस्कर शामिल हैं। जब्त वाहनों से गाय, बैल और भैंस समेत लगभग 50 मवेशियों को बरामद कर कुरसेला थाना लाया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चालक श्रवण कुमार ठाकुर (निवासी झंडापुर, थाना बिहपुर, जिला नवगछिया-भागलपुर), चालक शोहेल आलम (निवासी शेख टोला विनोदपुर, थाना रौतारा, जिला कटिहार), तस्कर मो. अफ़ताब और मो. मिनाज (थाना मोहनपुर, जिला देवघर, झारखंड) तथा झक्सा मंसूरी (निवासी सेमापुर, थाना बरारी, जिला कटिहार) के रूप में हुई है।पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि सभी मवेशियों को भागलपुर से पश्चिम बंगाल तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मवेशी तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।गौरतलब है कि कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 एवं एनएच-77 पर लंबे समय से मवेशी तस्करी का खेल चलता रहा है, जहां अवैध रूप से मवेशी वाहनों की पासिंग कराई जाती थी। इस कार्रवाई से पुलिस ने इस अवैध धंधे पर बड़ा प्रहार किया है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
