June 19, 2026

माघ पूर्णिमा पर समाजसेवी प्रमोद ने किया खिचड़ी वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Read Time:1 Minute, 41 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर मनिहारी गंगा तट पर आस्था के साथ-साथ सेवा भावना का भी अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर सीमांचल के सभी जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए मनिहारी पहुंचे। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से समाजसेवी प्रमोद कुमार यादव द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी खिचड़ी वितरण का व्यापक आयोजन किया गया।रविवार को गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में प्रमोद कुमार यादव के सहयोगी भी पूरे उत्साह के साथ हाथ बंटाते नजर आए। खिचड़ी वितरण में अशोक यादव, योगेश यादव, गणेश गुप्ता, उदय गुप्ता, बम गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी, रामवचन दास,दास, राजेश गुप्ता सहित कई अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।श्रद्धालुओं ने इस निःस्वार्थ सेवा के लिए समाजसेवी प्रमोद कुमार यादव एवं उनकी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे सच्ची मानव सेवा बताया।

Previous post माघी पूर्णिमा पर कुरसेला संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Next post माघ पूर्णिमा पर मनिहारी गंगा तट बना आस्था का सागर, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial