September 21, 2026

विधानसभा के शून्यकाल में कदवा विधायक ने इंटरमीडिएट परीक्षा से जुड़े विषय को सदन में उठाया

Read Time:1 Minute, 36 Second

कई परीक्षार्थी 1–2 मिनट की देरी के कारण परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह गये : दुलाल चंद्र गोस्वामी।

विधानसभा के शून्यकाल में आज कदवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 से जुड़े एक अत्यंत गंभीर विषय को सदन में उठाया।उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि दिनांक 02 फरवरी 2026 को आयोजित परीक्षा में कई परीक्षार्थी मात्र 1–2 मिनट की देरी के कारण परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह गये।जिससे छात्रों एवं अभिभावकों में भारी निराशा व्याप्त है। विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने सरकार से मांग की कि ऐसे सभी प्रभावित परीक्षार्थियों को एक विशेष अवसर प्रदान करते हुए पुनः परीक्षा आयोजित कराने पर गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि किसी भी छात्र का भविष्य तकनीकी कारणों से प्रभावित न हो।यह विषय विद्यार्थियों के भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है और इस पर शीघ्र न्यायसंगत निर्णय की अपेक्षा की जा रही है।

Previous post टीबी मुक्त भारत अभियान: प्राइवेट आयुष चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजित
Next post गैस सिलेंडर में आग लगने से दो घर जलकर खाक,फोटो : अगलगी की घटना में दो घर जलकर खाख
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial