September 22, 2026

डीआरएम ने रायगंज स्टेशन परिसर में रेलवे कोच रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

Read Time:2 Minute, 50 Second

राधिकापुर,रायगंज एवं कलियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों का किया निरीक्षण।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार मंडल के अंतर्गत रेल यात्रियों एवं आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायगंज स्टेशन परिसर में रेलवे कोच रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत से यात्रियों एवं आम लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध होगी।साथ ही यह रेलवे की विरासत को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने का एक सराहनीय प्रयास है।उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ अधिकारियों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी के साथ राधिकापुर,रायगंज एवं कलियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की स्वच्छता,सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन प्रणाली एवं चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई।निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। डीआरएम ने कहा कि कटिहार मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।रेलवे प्रशासन ने आम यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे रेलवे परिसरों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें तथा रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ

Previous post गैस सिलेंडर में आग लगने से दो घर जलकर खाक,फोटो : अगलगी की घटना में दो घर जलकर खाख
Next post बिहार बजट पर कांग्रेस का हमला, गरीब-किसान की अनदेखी का आरोप: सुनील यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial