June 16, 2026

दावत-ए-इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए लोग

Read Time:2 Minute, 19 Second

(डेस्क|हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित हाजी कलीमुद्दीन उर्फ लेलाह चौक में माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस पाक मौके पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। आयोजक समिति के रूप में मुख्य रूप से इंजीनियर सह युवा समाजसेवी मो. सद्दाम हुसैन, मो. जावेद, मो. जहांगीर, मो. रिजाउल एवं शीश मोहम्मद की अहम भूमिका रही। सभी ने मिलकर मेहमानों का स्वागत किया और बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किया। इंजीनियर सह युवा समाजसेवी मो. सद्दाम हुसैन इफ्तार पार्टी को लेकर समाज सेवी ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। इफ्तार पार्टी जैसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न सिर्फ सवाब का काम है, बल्कि इससे आपसी दूरी भी कम होती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, जो आज के समय में बेहद जरूरी है। इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Previous post बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर कुरसेला थाना में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
Next post प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी में शिक्षकों की मनमानी चरम पर, दोपहर के लगभग 01 बजे दे दी गई छुट्टी, लटका दिया गया ताला।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial