June 16, 2026

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर कुरसेला थाना में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Read Time:1 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर कुरसेला थाना परिसर में सोमवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ अपर थाना अध्यक्ष रौनक कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल को बेहतर ढंग से खेलने के लिए प्रेरित किया।टूर्नामेंट में पुलिस और पब्लिक की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर समाज में एक अच्छा संदेश दिया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना और खेल को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Previous post बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मुद्दा सदन में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने उठाया
Next post दावत-ए-इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए लोग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial