June 16, 2026

प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी में शिक्षकों की मनमानी चरम पर, दोपहर के लगभग 01 बजे दे दी गई छुट्टी, लटका दिया गया ताला।

Read Time:2 Minute, 49 Second

(डेस्क|हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी में इन दिनों शिक्षकों की मनमानी चरम पर है। मंगवार की दोपहर लगभग 01 बजे ही विद्यालय में दे दी गई छुट्टी और लटका दिया गया ताला। जब की एक तरफ शिक्षा विभाग व बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा को लेकर कई दावा कर रही है, लेकिन दुसरी तरफ शिक्षकों व विभाग की मनमानी और लापरवाही के कारण धरातल पर सभी दावा फैल नजर आ रही है। आज इस तरह की लापरवाही से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। जो इस विद्यालय की शिक्षकों की घोर लापरवाही को दर्शाता है। जबकि आए दिन विभागीय अधिकारियों द्वारा विद्यालय की जांच होते रहती है, बावजूद बेखौफ शिक्षक अपनी मनमानी करते बाज नहीं आ रहे हैं। मौके पर विद्यालय का निरीक्षण करने आए प्रखंड मध्यान भोजन पदाधिकारी दाता राम पांडेय ने बताया कि इस समय विद्यालय बंद पाया जाना चिंताजनक है। विद्यालय में आज मध्यान भोजन भी नहीं बना है। उन्होंने कहा कि चापाकल खराब रहने के कारण मध्याह्न भोजन नहीं बना है, जिसे ठीक कराने व मिस्त्री को बुलाने के लिए शिक्षक गए हुए थे। इस विद्यालय में तीन शिक्षक पदस्थापित हैं, जिसमें दो शिक्षक प्रतिनियुक्त हैं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि एक चापाकल ठीक कराने के लिए विद्यालय बंद कर देना यह कहा तक उचित है जो जांच का विषय है। वहीं इस मामले को लेकर बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीना कुमारी से जब दुरभाष पर लगातार संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभागीय अधिकारियों का भय और नियमित निगरानी नहीं होगी तो बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता रहेगा। अब देखना यह है कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषी शिक्षकों पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं।

Previous post दावत-ए-इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए लोग
Next post कृषि विभाग के कर्मी डोर-टू-डोर पहुंचकर बना रहे फार्मर आईडी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial