April 4, 2026

निशान यात्रा के साथ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की हुई शुरुआतश्याम प्रेमियों ने भंडारा एवं भजन संध्या का किया आयोजन

Read Time:2 Minute, 6 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत के अयोध्यागंज बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर भव्य निशान यात्रा निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होली से पूर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर खाटू वाले श्री श्याम जी का भव्य दरबार सजाया गया। फाल्गुन महोत्सव की शुरुआत निशान शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु अयोध्यागंज बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से हाथों में श्याम पताका लेकर तथा पीत वस्त्र धारण कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कुरसेला चौक पहुंचे।कुरसेला चौक पर सजे बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक निशान समर्पित किया गया। इसके उपरांत महा छप्पन भोग के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।संध्या के समय श्याम प्रेमियों द्वारा “श्याम के लाडले परिवार” के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। भजन संध्या के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

4 thoughts on “निशान यात्रा के साथ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की हुई शुरुआतश्याम प्रेमियों ने भंडारा एवं भजन संध्या का किया आयोजन

  1. Pingback: lisinopril 40 mg

Comments are closed.

Previous post दुर्गागंज निवासी कन्त गोपाल झा के निधन से कटिहार जिले वासियों शोकाकुल हैं
Next post हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम को बढ़ाया जायेगा आगे: अशोक अग्रवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial