हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम को बढ़ाया जायेगा आगे: अशोक अग्रवाल
विधान पार्षद के सवालों के जवाब में लघु जल संसाधन मंत्री ने दिया जवाब ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सात निश्चय-03 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जायेगा। विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा बिहार विधान परिषद् में पूछे गए सवालों का लघु जल संसाधन मंत्री जवाब दे रहे थे। विधान पार्षद ने सदन कक बताया कि कटिहार विधान परिषद क्षेत्र में नहरें तो हैं लेकिन इन नहरों से किसानों के खेतों की समुचित सिंचाई क्यों नहीं हो पा रही है। किसानों के हर खेत तक सिंचाई और बिजली की सुविधा पहुंचाने को लेकर सरकार के पास कई सारी योजनायें हैं। किसानों के खेतों तक सिंचाई और बिजली पहुंचाने की योजना है तो इसे अब तक धरातल पर उतारा जाना चाहिए। हर खेत को पानी और बिजली के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के सवाल पर मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना अंतर्गत अनुदान आधारित मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना अंतर्गत कटिहार विधान परिषद् क्षेत्र में निजी नलकूपों के अधिष्ठापन के बाद कुल 104 लाभुक कृषकों को डीबीआई के माध्यम से राशि हस्तानांतरित की गई है। जिससे लगभग 520 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के सृजन हुआ है।इस कार्यक्रम अंतर्गत क्रियान्वित की गई योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। किसानों के खेतों की समुचित सिंचाई के लिए बिजली और नहरों के सम्बन्ध में मंत्री ने कहा कि यह मामला ऊर्जा विभाग और जल संसाधन विभाग से सम्बंधित है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...

13 thoughts on “हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम को बढ़ाया जायेगा आगे: अशोक अग्रवाल”
Comments are closed.