महेशाडीह में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, बंद कमरे में मिला शव
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के मनोहरपुर पंचायत अंतर्गत महेशाडीह वार्ड संख्या 9 में होली से पूर्व मंगलवार की रात एक 65 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से जघन्य हत्या कर दी। मृतक की पहचान महेश सिंह उर्फ (65 वर्ष), पिता स्व. गणेश सिंह के रूप में हुई है। वे अपने नये मकान में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का निधन करीब छह माह पूर्व हो चुका था।मृतक के पुत्र बबलू सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह रात में खाना देकर अपने पुराने घर चले गये थे। सुबह जब वे लौटे तो काफी आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। आशंका होने पर वे पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर अंदर पहुंचे, जहां पिता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी।सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार,थानाध्यक्ष पंकज आनंद और सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को सूचना दे दी है। मुखिया प्रतिनिधि ललन यादव ने शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुत्र ने पैसे के लेन-देन को संभावित कारण बताया। कुमारी पुर पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
