रंजना चौधरी बनी प्रखंड अध्यक्ष व प्रमोद कुमार राय प्रखंड महामंत्री
कदवा_प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ कटिहार के जिला अध्यक्ष नीरज नयन आनंद की अध्यक्षता में कदवा प्रखंड के प्रा० वि० महम्मदपुर में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में कदवा प्रखंड के शिक्षक/शिक्षिकाओं के उपस्थिति में प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के कदवा प्रखंड इकाई का गठन किया गया। प्रखंड इकाई के अध्यक्ष के रूप में रंजना चौधरी को सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं प्रखंड महामंत्री प्रमोद कुमार राय को बनाया गया।प्रखंड वरीय उपाध्यक्ष के रूप में शशांक शेखर एवं प्रखंड उपाध्यक्ष उषा कुमारी, फुलमनी कुमारी का चयन किया गया। प्रखंड मीडिया प्रभारी नीता झा को बनाया गया। वहीं प्रखंड वरीय मंत्री कैलाश प्रसाद रजक को बनाया गया एवं प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी महबूबा बेगम को दिया गया। प्रखंड कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम, प्रखंड शिक्षिका प्रमुख रीता कुमारी एवं प्रखंड शिक्षिका सह प्रमुख अनोखा कुमारी एवं आरती कुमारी के रूप में चयनित हुआ। प्रखंड संगठन मंत्री नबीता कुमारी एवं अलका कुमारी को बनाया गया। प्रखंड कार्यालय मंत्री के रूप में अंजली कुमारी को चयनित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष बनने के बाद रंजना चौधरी ने कहा कि कदवा प्रखंड के शिक्षकों की समस्याओं के निष्पादन के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और जिला इकाई से समन्वय स्थापित कर जिला अध्यक्ष नीरज नयन आनंद के नेतृत्व में शिक्षक हित में कार्य करते रहेंगे।इस बैठक में जिला कमिटी से जिला महामन्त्री मधुसूदन गौतम, जिला सचिव त्रिभुवन सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रभारी मो सद्दामुल हक,एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मुजीबुर रहमान इत्यादि उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
