June 16, 2026

हनुमान कथा को लेकर 501 कुंवारी कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

Read Time:1 Minute, 54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित ब्राह्मण टोला में श्री बालाजी मंदिर एवं काली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमान कथा के शुभारंभ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं के साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के मुख्य पार्षद बबलू मंडल उपस्थित रहे।आयोजक अनुज कुमार मिश्रा एवं नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गोपालपुर गांव, गोपालपुर चौक और चामा होते हुए गंगा तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा जल भरकर वापस मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की।उन्होंने बताया कि 9 मार्च से 11 मार्च तक चलने वाली श्री हनुमान कथा का वाचन वृंदावन से पधारे आचार्य श्री अंगद जी महाराज करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में संजीव शाह, सियाराम मिश्रा, अरुण चौधरी, जानकी यादव, संतोष पाठक, निरंजन यादव, निर्मल झा और सुमन सिंह सहित कई ग्रामीण सक्रिय हैं।

Previous post कुर्सेला में जाम की समस्या से लोग परेशान जिम्मेदार बने अनजान।
Next post अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण व सम्मान समारोह-दिव्यांग महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं:शिव शंकर रमानी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial