June 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण व सम्मान समारोह-दिव्यांग महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं:शिव शंकर रमानी

Read Time:3 Minute, 11 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर यज्ञशाला मैदान में कोशी- क्षेत्रीय- विकलांग- विधवा- वृद्ध कल्याण समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांग महिलाओं की समाज में दशा एवं दिशा विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं और गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड,सदस्य शिव शंकर रमानी ने कहा कि दिव्यांग महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। उन्होंने दिव्यांग महिलाओं के लिए भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही आत्मनिर्भर योजनाओं पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा बिहार सरकार के जिला नियोजनालय, कटिहार द्वारा आगामी 11 मार्च 2026 को समय सुबह 10:00 से LWC मैदान के डेहेरीया स्थित जिला नियोजनालय परिसर में दिव्यांग आवेदकों के लिए एक विशेष जॉब कैंप एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।समाज में दिव्यांगों के प्रति दृष्टिकोण बदलने और उन्हें समान अवसर देने का संकल्प लिया गया।महिलाओं ने अपनी एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण ‘अंताक्षरी’ रहा, जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और गीतों के माध्यम से अपनी खुशी और एकजुटता का इजहार किया।कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक गीता देवी और सह-संयोजक सुनीता देवी के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजना कुमारी, सुशीला कुमारी, उपेंद्र महतो, गीता देवी, कैली देवी, शिरोमनी देवी, बुचिया देवी, डेजी कुमारी, लक्ष्मी देवी, ऊषा घोष, जुली शर्मा, मोनिका कुमारी, राज नंदनी, राजीव कुमार सिंह और रवि कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Previous post हनुमान कथा को लेकर 501 कुंवारी कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
Next post मंजू रानी वर्मा की निधन से कटिहारवासी शोकाकुल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial