June 16, 2026

सोनौली निवासी मंजू देवी बूबना की निधन से संपूर्ण कदवा प्रखंड वासी शोकाकुल -12 मार्च को श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन

Read Time:1 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत सोनौली निवासी मंजू देवी बूबना की निधन से संपूर्ण प्रखंड वासी शोकाकुल है। मंजू देवी बूबना,पति स्वर्गीय कन्हैया लाल बूबना बेहद व्यवहारिक महिला थी। कुशल गृहणी होने के साथ-साथ समाज के हित के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती थी। जिसके कारण इनकी पहचान काफी बढ़ गई थी। यह आम लोगों के साथ कुशल व्यवहार रखती थी। सभी लोगों के मान सम्मान का ख्याल रखती थी। अपने परिवार के प्रति काफी वफादार रहती थी। मंजू देवी बूबना अपने पुत्र राजेश कुमार बूबना एवं अरविंद कुमार बूबना,पुत्री सुषमा कुमारी की भविष्य की चिंता हमेशा करती रहती थी। ये मां की भूमिका बेहतरीन निभाते हुए आ रही थी। इनके बड़े पुत्र राजेश कुमार बूबना गुलाब इंडेन प्रतिष्ठा का संचालन करते हैं। छोटे पुत्र अरविंद कुमार बूबना कॉस्मिक माल का संचालन करते हैं। राजेश कुमार बगाना बूबना ने बताया कि अचानक निधन हो जाने से संपूर्ण परिवार के साथ-साथ समाज को क्षति पहुंचा है। उनके आत्मा की शांति के लिए 12 मार्च को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है।श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर स्वर्गीय मंजू देवी बूबना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

Previous post समीक्षा बैठक आयोजित जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा का मिले लाभ अमरलाल।
Next post मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी महापौर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial