काटाकोश मे आग लगने से अनेक घर तबाह अग्नि पीडितो को राहत मुहैया कराने की तैयारी मे जूटा स्थानीय प्रशासन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के वार्ड संख्या चार (रेलवे मैदान) के निकट गुरूवार की अहले सुबह आग लगने से ग्यारह परिवार के घर जल गये. आग लगने की कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है. आग लगने से क्षेत्र मे अफरातफरी मच गयी. चीख पुकार सुनकर इक्ट्ठा हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. इस दौरान ग्यारह परिवार के घर जलकर नष्ट हो गये. राजस्वकर्मी ने मौके पर पहुंचकर आग लगने हे हुई क्षति का जायजा लिया. इनके प्रतिवेदन के अनुसार आग लगने की इस घटना में पुष्पा कुमारी, गुलकला देबी , प्रतिमा देबी, मधु देबी,ऊषा देबी, काजल कुमारी,गंगया देबी, सुलेखा देबी, सुगा देबी,साक्षी कुमारी, लीलावति देबी के घर व इसमे रखे सामान जल गये हैं.पंचायत के मुखिया धोनी एवं सरपंच राहुल रोशन ने भी घटना की पुष्टी की है. बतौर राजस्वकर्मी शीघ्र ही इन अग्नि पीडित परिवारों के बीच डिगनिटी किट सहित आपदा राहत कोष से देय सुविधाएं मुहैयया करा दी जाएगी.
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
