हसनगंज में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मा की नमाज
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगन्नाथपुर और कालसर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पाक महीने के आखिरी जुम्मे यानी अलविदा जुम्मा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी मस्जिदों में जुटे और अल्लाह की इबादत करते हुए मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। अलविदा जुम्मा को लेकर मस्जिदों में विशेष तैयारियां की गई थीं। मझला टोला ढेरुआ स्थित जमा मस्जिद में इमाम मौलाना मो. आफताब आलम ने नमाज अदा कराई। नमाज से पहले इमाम ने रमजान की अहमियत, रोजे की फजीलत तथा इंसानियत और भाईचारे का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना आत्मशुद्धि, इबादत, सब्र और इंसानियत की सेवा का महीना है। यह मुसलमानों को अल्लाह के और करीब लाने का सबसे बेहतरीन समय होता है। साथ ही उन्होंने सदक़ा-ए-फ़ित्र और ज़कात के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर गले मिलकर दुआएं मांगी और रमजान के आखिरी दिनों की बरकत हासिल करने की अपील की। पूरे माहौल में भाईचारे, मोहब्बत और अमन का संदेश दिखाई दिया।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
