प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के से किया
(प्रवीण कुमार| कटिहार)
भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर क्षेत्र की रेल सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा जिन ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया गया। जिसमें कामाख्या–चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस तथा नारंगी–अगरतला एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के शुरू होने से पूर्वोत्तर भारत सहित बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा एवं कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत कामाख्या–चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव न्यू जलपाईगुड़ी,अलूवाबाडी़ रोड, किसनगंज, तथा बारसोई रेलवे स्टेशन में निर्धारित किया गया है।जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक किरेनदर नाहर,अपर मंडल रेल प्रबंधक न्यू जलपाईगुड़ी अजय कुमार सिंह,वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।वहीं किसनगंज रेलवे स्टेशन पर कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह तथा वरीय मंडल विद्युत अभियंता श्री पंकज पाल सहित अन्य रेल अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नई ट्रेनों के संचालन से क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के साथ-साथ व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
