फ्री मेगा डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला के सुरेश्वर नगर, देवीपुर स्थित सुतारा मेही मिशन स्कूल के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड डेंटल केयर बल्थी महेशपुर के निदेशक डॉक्टर कमर हाशमी ने निःशुल्क मेगा डेंटल कैम्प का आयोजन किया। इस मेडिकल कैंप का लगभग दो सौ से अधिक छात्र-छात्र एवं स्टाफ ने लाभ उठाया। इस मेडिकल कैंप में बच्चों व स्टाफ के दांतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया। कैम्प में ओरल स्क्रीनिंग के माध्यम से बीमारी व परेशानी को बताते हुए जिस बच्चे में तत्काल ट्रीटमेंट की ज़रूरत पड़ी पोर्टेबल चेयर के माध्यम से ट्रीटमेंट के साथ मुफ्त दवाई उपलब्ध कराई गई।कैम्प में ब्लड सुगर जाँच, ब्लड प्रेशर जांच , डाइट प्लान,ओरल हाइजीन किट , एक्स रे आदि सुविधाओं का स्टॉल लगाया गया था।सुतारा मेही स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर प्रभात सिंह ने बताया कि इस तरह के कैम्प से बच्चों में अपने सेहत को लेकर जागरूकता आती है ऐसे कैंप का आयोजन के लिए वह डॉक्टर कमर हाशमी के आभारी हैं। इस कैंप के सफल आयोजन में मनीष कुमार सिंह,ए बी हाशमी,प्रमोद सिंह,शिक्षक दीपक कुमार , नीतीश कुमार ,दिलखुश ख़ान , आलोक कुमार ,चंदन कुमार , राज विवेक कुमार आदि का भरपूर सहयोग रहा।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
