कटिहार में गैस की कोई कमी नहीं- डीएम आशुतोष
घरेलू गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के लिए 16 छापेमारी दल गठित।
(कुर्सेला |राजशेखर जयसवाल)
घरेलू रसोई गैस को लेकर जिले में फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कटिहार जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने या अफरातफरी का माहौल बनाने की जरूरत नहीं है।डीएम ने कहा कि कुछ स्थानों पर गैस की किल्लत की अफवाह के कारण लोग तेजी से बुकिंग करवा रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए पूरे जिले में 16 छापेमारी दल का गठन किया गया है। सभी तीनों अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यदि कहीं से गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए।डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि गैस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
