तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपति को मारी ठोकर,दोनो गंभीर, रेफरबाइक घिसटते हुए 5 किमी तक ले गए चालक, मौके से हुए फरार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 77 सड़क पर प्रखंड मुख्यालय के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक बाइक को घिसटते हुए करीब पांच किलोमीटर तक ले गया और बाद में पुलिस वाहन को देखकर पिकअप छोड़कर फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार बल्थी महेशपुर निवासी खगेश मंडल (35) अपनी पत्नी अनिता देवी (30) के साथ खेत से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बल्थी महेशपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जाता है कि हादसे के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को घिसटते हुए शहीद चौक होते हुए करीब पांच किलोमीटर दूर एनएच-31 स्थित विषहरी स्थान तक ले गया। वहां पुलिस वाहन को देखकर चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।इधर बाजार क्षेत्र में पिकअप द्वारा बाइक को घिसटते हुए ले जाते देख लोग हैरान रह गए और सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर थाना ले आई है तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
