कलश शोभा यात्रा के साथ श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह पारायण रानी कोला में प्रारंभ
प्रवीण कुमार (कटिहार)
प्रखंड के परभैली पंचायत अंतर्गत सुमित्रा सदन,रानी कोला में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह पारायण का आयोजन प्रारंभ होगया है। यज्ञ को लेकर आज यज्ञ स्थल से बड़ी संख्या में लाल, पीला रंग की पोशाक पहनकर महिला, युवती एवं पुरुष बड़ी संख्या में सिर पर कलश रखकर बाजे गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाला गया।शोभा यात्रा चांदपुर स्थित मंदिर परिसर में पहुंची। मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात रीगा नदी के किनारे आयोजन समिति के शंभू कुमार मंडल, आशा सुमन,सुनील मंडल,बबली कुमारी ने विधिवत रूप से पंडित अभिषेक कुमार झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल से भरे कलश की पूजा करते हुए कलश में जल भरायी किया गया। कलश की जल को मंत्रौंच्चारण कर शुद्धिकरण किया गया। तत्पश्चात रानी कोला ग्राम की महिला, युवती ने अपने-अपने कलश में जल भरकर सिर पर रखकर लगभग 5 किलोमीटर की दूरी बाजे गाजे के साथ जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा में शामिल सभी लोग बिना जूता चप्पल पहने कंक्रीट से भरे सड़क पर पैदल धूप के बीच पैदल चलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। फिर भी जयकारा लगाते हुए कठिन रास्ते से गुजरते हुए सिर पर कलश रखकर महिलाएं ने कलश शोभायात्रा में न केवल भाग लेकर सफल बनाया। शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने अपनी आस्था को बनाए रखा। जबकि दर्जनों महिलाओं की पर में जख्म भी हो गया। इसके बाद भी जयकारा लगाते हुए ईश्वर के प्रति ध्यान रखते हुए अपनी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहा। यज्ञ स्थल पहुंचकर सभी महिला एवं युवती ने पंडित श्री झा के बताये हुए स्थान पर अपना- अपना कलश रखा।आयोजन समिति के सुमित्रा देवी,सदन प्रसाद मंडल,आशा सुमन,शंभू कुमार मंडल, बबली कुमारी,सुनील कुमार मंडल ने कहा कि सुमित्रा सदन रानी कोला में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह पारायण का शुभारंभ किया गया। आज भव्य कलश शोभा यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर चांदपुर मंदिर परिसर पहुंचकर नदी के किनारे में जल भरकर पुनः शोभा यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां पंडित श्री झा के नेतृत्व में सभी कलश को रखा गया और पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया। यह कथा 21 मार्च को रात्रि कथा विश्राम होगा।22 मार्च हवन पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा का पंडित श्री रविकांत शास्त्री महाराज के द्वारा श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह पारायण में कथा वाचन प्रारंभ हुआ। रानी कोला ग्राम में इस आयोजन से ग्रामीण काफी उत्साहित है। आयोजन समिति के प्रति ग्रामीण आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में इस तरह का आयोजन करने से भक्ति पूर्ण वातावरण के साथ-साथ आपसी भाईचारे का संबंध को बढ़ावा मिलता है। यज्ञ स्थल के समीप विभिन्न प्रकार के दुकान के लग जाने से मेला का दृश्य उत्पन्न हो गया है। मेले में बच्चे सहित हर उम्र के लोग लुफ्त उठा रहे हैं। यज्ञ स्थल पर जदयू के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार दास आदि पहुंचकर पूजा अर्चना किया। आयोजन समिति के सदस्यों को साधुवाद दिया।
