April 6, 2026

कटिहार में रेल कर्मचारियों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ

Read Time:4 Minute, 55 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एन.एफ. रेलवे इम्प्लाइज यूनियन, कटिहार मंडल द्वारा रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो गई। यह भूख हड़ताल सुबह 9 बजे से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रेल परिसर, कटिहार में प्रारंभ हुई। इस संबंध में एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिनके समाधान की मांग इंप्लॉई यूनियन द्वारा लगातार उठाई जाती रही है, लेकिन अब तक रेल प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं होने के कारण अंत में संगठन को यह कदम उठाना पड़ा है। इंप्लॉई यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेमशंकर ने बताया कि यूनियन की प्रमुख मांगों में रेलवे बोर्ड के नियम 126/2018 एवं 212/2019 के अंतर्गत सभी विभागों में लंबित वेतन निर्धारण को शीघ्र अंतिम रूप देना, पदोन्नति पर मिलने वाले अतिरिक्त इंक्रीमेंट से कटिहार मंडल के सीनियर ट्रेन मैनेजरों को वंचित रखने के कारणों का जवाब, पदों के पुनर्वितरण के नाम पर वर्तमान बीओएस में की जा रही कटौती को रोकना शामिल है।जबकि इसके अलावा रेल स्टाफ कैंटीन को पुनः चालू करने, सभी कार्यस्थलों पर महिला कर्मचारियों के लिए समुचित शौचालय की व्यवस्था, मेडिकल डी-कैटेगराइज्ड कर्मचारियों की उचित पदस्थापना, गैंग हाटों पर बिजली और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग शामिल है। मंडल सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि यूनियन ने इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मेंटेनर्स को समय पर पदोन्नति देने, मंडल के रेलवे अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने, तथा रेल कर्मियों को मिलने वाले सीईए एवं हॉस्टल भत्तों के भुगतान में हो रहे अनावश्यक विलंब को समाप्त करने की मांग भी की है। संगठन ने तकनीकी त्यागपत्र की स्वीकृति में देरी, टीटीई एवं रनिंग रूम में रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार सुविधाओं की बहाली, रेलवे आवासों एवं नालों की जर्जर स्थिति के सुधार, तथा सभी विभागों में 12 घंटे के स्थान पर 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेमशंकर ने कहा कि जब तक इन मांगों पर रेल प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने रेल प्रशासन से कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करने की अपील कीया। मौके पर केंद्रीय अध्य्क्ष पार्थो भौमिक, कार्य करी अध्यक्ष दिनेश पासवान,केंद्रीय सहायक सचिव परविंदर सिंह ढिल्लोंन, केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेम शंकर एवं रुपेश कुमार,मण्डल मंत्री रजनीश कुमार,मण्डल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिँह अनुराग सौरभ,मुकुंद मिश्रा इंडल राय,मिर्त्युजय सिंह, विवेक कुमार,संतोष घोस,मिनजूर रहमान,बिराज प्रधान,प्रबीर दे,अबीरा चाकी,गौरी शंकर चौधरी,रोबिन सुब्बा, कौशिक उपाध्याय,महिला शाखा अध्यक्ष पवन कुमारी सैकड़ों की संख्या में यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post विषहरी स्थान के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार वृद्ध की मौत, सात घायल
Next post प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का वार्षिक सह मूल्यांकन परीक्षा प्रारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial