April 5, 2026

शहीद चौक पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, ट्रैक्टर व पिकअप पर जुर्माना

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित शहीद चौक पर मंगलवार की देर शाम ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एमवीआई राहुल कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई।जांच के क्रम में ओवरलोड सीमेंट लदे एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। दोनों वाहनों को धर्म कांटा पर तौल कराया गया, जहां निर्धारित सीमा से अधिक वजन पाया गया।ओवरलोड पाए जाने पर ट्रैक्टर चालक पर 65 हजार 500 रुपये तथा पिकअप वाहन पर 28 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।एमवीआई राहुल कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous post मलिनिया दियरा में फसल नुकसान की शिकायत पर पुलिस ने की जांच
Next post मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial