April 5, 2026

डायन बताकर महिला पर हमला, हाथ टूटा, हालत गंभीर।

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में अंधविश्वास और आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां ‘डायन’ बताकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़िता मोसोमात चम्पा देवी गांव के ही एक आम बागान में पत्ता जमा कर रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उन पर आरोप लगाकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनका हाथ टूट गया और सिर पर गंभीर चोट आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Previous post 28.875 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढै़या के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत परीक्षा में ले रहे हैं भाग -सभी छात्र-छात्राओं समय सारणी के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित होते हैं : रविन्द्र कुमार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial