उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढै़या के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत परीक्षा में ले रहे हैं भाग -सभी छात्र-छात्राओं समय सारणी के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित होते हैं : रविन्द्र कुमार
प्रवीण कुमार (कटिहार)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढैया के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत परीक्षा में भाग लेकर परीक्षा को सफल बना रहे है।सभी छात्र-छात्राओं समय सारणी के अनुसार निर्धारित समय पर उपस्थित हुये। सभी छात्र-छात्राओं स्कूल ड्रेस में परीक्षा देने आये। दोपहर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया। परीक्षा देने आये सभी छात्र छात्राएं काफी खुशहाल देखा गया। प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने बताया कि विद्यालय के वर्ग 3 से 8 तक के 160 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने बताया कि 12 मार्च से प्रारंभ होकर 19 मार्च तक चलेगी। प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने बताया कि 12 मार्च को प्रथम पाली 10:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली 1:00 से 3:00 तक परीक्षा प्रारंभ हो गया है। 12 मार्च को वर्ग 3 से 8 के लिए प्रथम पाली पर्यावरण अध्ययन तथा सामाजिक विज्ञान,द्वितीय पाली वर्ग एक एवं दो के लिए हिंदी या उर्दू मौखिक परीक्षा,14 मार्च को कक्षा तीन से आठ के लिए प्रथम पाली हिंदी या उर्दू द्वितीय पाली और हिंदी भाषी के लिए हिंदी,16 मार्च को वर्ग 3 से 8 के लिए प्रथम पाली गणित, द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के लिए गणित, 17 मार्च को वर्ग 3 से 5 के लिए प्रथम पाली अंग्रेजी, द्वितीय पाली वर्ग 6 से 8 के लिए अंग्रेजी,18 मार्च को वर्ग 6 से 8 के लिए प्रथम पाली विज्ञान, द्वितीय पाली संस्कृत, 19 मार्च को वर्ग एक एवं दो के लिए मौखिक परीक्षा गणित,द्वितीय पाली अंग्रेजी परीक्षा के कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। इस परीक्षा रूटीन के अनुसार वर्ग वार परीक्षा संचालित किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने बताया कि वर्ग 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025-26 के संपादन ईमानदारी पूर्वक एवं कदाचार मुक्त लिया गया। प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढै़या के छात्र-छात्राओं की परीक्षा संचालित करने के लिए वीक्षक के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम के शिक्षक मनीष कुमार सिंह,उत्क्रमित मध्य विद्यालय छौना के शिक्षिका सलेहा बेगम, प्रतिमा सिंह,उत्क्रमित मध्य विद्यालय डाबला रहिका के शिक्षिका सोकती प्रवीण के द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जा रहा है।
