त्रिमुहानी गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
माह-ए-रमज़ान के अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद जैबा प्रवीण एवं उनके प्रतिनिधि शेख मौसीम द्वारा अपने आवास में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने भाग लिया और एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम में मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह एवं मुख्य पार्षद बबलू मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि पवित्र माह रमज़ान इबादत का महीना है,जिसमें लोग रोज़ा रखकर अल्लाह तआला की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी अल्लाह ताला से मांगते हैं।इस अवसर पर संजीव शाह,बंटी सिंह, गोपाल कृष्ण यादव, आनंद कुमार पासवान,अब्दुल कैयूम, निरंजन यादव, इनामुल हक सहित बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित रहे और सभी मिलजुल कर रोजा खोला।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
