खनन विभाग ने रोशना में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान-एक ओवरलोड ट्रक पर किया गया कार्यवाही
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रोशना थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा पुल के समीप एक 12 चक्का ट्रक को ओवरलोड में पकड़ा गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।जांच के दौरान ट्रक BR 39 11 जी.ई. 5565 में निर्धारित क्षमता से काफी अधिक गिट्टी लदी पाई गई। इसके बाद खनन पदाधिकारी केशव राज के नेतृत्व में टीम ने मौके पर ही ट्रक को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग से सड़क क्षतिग्रस्त होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन चलाने वालों और खनन से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। विभाग की ओर से वाहन मालिक पर भारी जुर्माना तय किया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।रोशना थाना के थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि 16 मार्च 2026 को रोशना थाना द्वारा डीपीआरओ कटिहार को एक लिखित प्रतिवेदन दिया गया था।जिसमें ओवर लोड गिट्टी की ट्रक के विरुद्ध कारवाही करने के लिए लिखा गया था। उक्त पत्र के आलोक में आज खनन विभाग के द्वारा अभियान चलाया गया।रोशना थाना के थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि महानंदा पुल के समीप खनन विभाग ने एक बारह चक्का ट्रक को ओवरलोड पकड़ कर नियमानुसार कार्रवाई किया गया।
More Stories
एक नेक सज्जन व्यक्ति की मौत, मुखिया प्रतिनिधि ने दी आर्थिक सहायता
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत इटवा संथाली गांव में बुधवार को एक गरीब मजदूर एवं नेक सज्जन व्यक्ति...
ढेरुआ के बाद कालसर पंचायत में कालाजार उन्मूलन दवाई छिड़काव कार्य हुई तेज
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड को कालाजार रोग से मुक्त कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मौके...
जनता की हर समस्या का हो समाधान यही प्राथमिकता: तारिक अनवर-आजमनगर के कई पंचायतों में हाई मास्ट टावर लाइट का उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने मंगलवार को आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस...
जोगबनी रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण-यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर जोर
प्रवीण कुमार (कटिहार) पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव ने जोगबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
कटिहार जिले के कदवा पंचायत स्थित वृन्दावाडी़ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय वृन्दावाडी़ में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजित
कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कुर्सेल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक...
