कुर्सेला हाट से दिनदहाड़े टोटो चोरी
कुर्सेला ( राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप स्टेशन जाने वाली सड़क पर शनिवार को दिनदहाड़े एक टोटो चोरी होने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके के टोटो चालकों में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार तीनघरिया निवासी टोटो चालक सनोज कुमार ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर अपने टोटो की बरामदगी की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे सड़क किनारे टोटो खड़ा कर नाश्ता करने गए थे। कुछ देर बाद जब लौटे तो उनका टोटो वहां से गायब था।घटना के बाद चालक ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन टोटो का कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर, दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से टोटो चालकों में भय और आक्रोश का माहौल है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और टोटो की तलाश जारी है।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
