स्मरण कुमारी ने इंटरमीडिएट कला में 82.4% अंक लाकर अव्वल स्थान प्राप्त की है
प्रवीण कुमार( कटिहार)
बूबना आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक रंजीत कुमार गुप्ता की पुत्री स्मरण कुमारी ने इंटरमीडिएट कला परीक्षा में 82.4% अंक लाकर अव्वल स्थान प्राप्त की है। इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों में खुशी का माहौल देखा गया।माता रितु कुमारी गृहणी है। पिता रंजीत कुमार गुप्ता, बूबना आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक है। बड़ी बहन एकता कुमारी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सेवारत हैं। परिणाम घोषणा होने के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है। माता-पिता एवं बड़ी बहन ने स्मरण कुमारी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्मरण कुमारी के माता रितु कुमारी एवं पिता रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि स्मरण कुमारी बचपन से ही पढ़ने लिखने में मेधावी है।पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य विद्या में भी मेधा है। स्मरण कुमारी ने कहा कि मैं फूड इंस्पेक्टर बनना चाहती हूं।इसके लिए अभी से ही तैयारी करना प्रारंभ कर दी हूं।स्मरण कुमारी को इंटरमीडिएट कला में 412 अंक प्राप्त हुआ है। अंग्रेजी में 79, हिंदी में 74,म्यूजिक में 91,होम साइंस में 83, भूगोल में 85 अंक प्राप्त हुआ है।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
