माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार)
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया प्रमोद मेहता थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार मंडल ने किया। मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया ने माध्यमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं बिनती कुमारी,सोनू कुमार, रवि मुर्मू, राजा शर्मा, रिया कुमारी एवं उच्चतर माध्यमिक में आर्यन कुमार,उजमा बानू एवं दीपक कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार के प्रधानाध्यापक मुस्ताक अहमद नदवी ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्वान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की मेहनत का परिणाम से पूरा पथरवार पंचायत गौरवान्वित है। विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले बच्चों में उत्साह चरम पर है।आगामी परीक्षा में भी अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के केहटा बालूगंज के प्रधानाध्यापक मधुकर कुमार ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय केहटा बालूगंज के सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को स्थानीय उप मुखिया राजू शर्मा,डॉक्टर श्रीनिवास गुप्ता,शिक्षक सुनील कुमार,पीतांबर कुमार मंडल,सबा कलाम, खुशबू कुमार,श्वेता कुमारी,संजय कुमार मंडल,परवेज आलम,निलेश कुमार,रंजना भारद्वाज,कमल कुमार,जीवन कुमार, नीतू कुमारी ने संबोधित किया। इस मौके पर विद्यालय पोषक क्षेत्र के अभिभावक गण एवं छात्र-छात्रा काफी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
