आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक आयोजित किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा कार्यालय के पत्र संख्या 01/ माध्यमिक शिक्षा/ स्थापना को 68/ 2024 / 569, दिनांक 2 अप्रैल 2026 के आलोक में विभागीय आदेश ज्ञापन 2331, दिनांक 12 दिसंबर 2025 के द्वारा सभी सरकारी विद्यालय हेतु मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया गया है। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए ग्रीष्मकालीन में 6 अप्रैल से 31 मई 2026 तक पूरे प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन पूर्वाह्न 6:30 बजे पूर्वाहन से 12:30 बजे अपराह्न तक संचालित किया जाना है। प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से कहा कि इस पत्र के आलोक में 6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं समय से पूर्व विद्यालय पहुंचेंगे। प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने कहा कि 6:30 बजे सुबह विद्यालय शुरू होने का समय है। 6:30 बजे से 7:00 बजे प्रार्थना, 7:00 बजे से 7:40 बजे तक पहले घंटी, 7:40 से 8:20 तक दूसरी घंटी, 8:20 से 9:00 तक तीसरी घंटी, 9:00 बजे से 9:40 तक प्रारंभिक विद्यालय में मध्यान भोजन का संचालन, 9:40 से 10:20 तक चौथी घंटी, 10:20 से 11:00 तक पांचवी घंटी, 11:00 बजे से 11:40 तक छठी घंटी, 1140 से 12:20 तक सातवें घंटी छात्र-छात्राओं के लिए छुट्टी 12:20 बजे होगी। 12:20 से 12:30 तक शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये विषयों की समीक्षा, अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा एवं जांच होगी। बैठक में संकुल समन्वयक गजेंद्र प्रसाद विश्वास,आनंदी मध्य विद्यालय के शिक्षिका मनोरंजना कुमारी,नेहा प्रवीण, शिक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी,शिक्षिका सरिता रानी, शिक्षक उमेश प्रसाद साह, शिक्षिका प्राची कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, पूनम कुमारी, सरिता देवी, आरती कुमारी ने भाग लिया।
