April 6, 2026

10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया

Read Time:6 Minute, 55 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाली है। लेकिन विद्यालय में इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं का कोटा काफी कम रहने के कारण विद्यालय परिवार को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। गत दिनों विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में स्थानीय जदयू विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी का प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल दास ने ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि विद्यालय में इंटरमीडिएट छात्रों का नामांकन कला संकाय में 40 तथा साइंस संकाय में 40 है। यानी टोटल 80 बच्चे का हम नामांकन ले सकते हैं। जबकि इस विद्यालय में इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 100 बच्चें उत्तीर्ण हुए हैं। सभी बच्चों को इसी विद्यालय में नामांकन लेना है, लेकिन सीट कम रहने के कारण परेशानी आ सकती है। तो ऐसी स्थिति में अविलंब विधायक सह प्रबंध समिति के अध्यक्ष दुलाल चंद्र गोस्वामी ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्तालाप किया। विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को वार्तालाप के क्रम में कहा कि आपको कुछ माह पहले प्रधानाध्यापक के द्वारा एक पत्र प्रेषित किया गया है। उस पत्र में इंटरमीडिएट में नामांकन ने का सीट को बढ़ाने के बारे में लिखा गया है। आप इस पत्र के अवलोकन कर अविलंब 10 + 2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का नामांकन की सीट बढ़ाने के दिशा में कार्य करेंगे।विधायक ने यहां तक कहा कि केवल इस विद्यालय नहीं बल्कि कटिहार जिले के सभी 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटरमीडिएट के नामांकन की सीट बढ़ाने की दिशा में कार्य करें, ताकि जिले के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिल सके। जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विधायक को आश्वासन देते हुए कहा कि इस दिशा में अविलंब कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल दास ने कहा कि इंटरमीडिएट की छात्रों की नामांकन का सीट बढ़ने से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगा।इसलिए इस दिशा में विभाग को सकारात्मक पहल करना चाहिये। जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाली है। लेकिन विद्यालय में इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं का कोटा काफी कम रहने के कारण विद्यालय परिवार को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। गत दिनों विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में स्थानीय जदयू विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी का प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल दास ने ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि विद्यालय में इंटरमीडिएट छात्रों का नामांकन कला संकाय में 40 तथा साइंस संकाय में 40 है। यानी टोटल 80 बच्चे का हम नामांकन ले सकते हैं। जबकि इस विद्यालय में इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 100 बच्चें उत्तीर्ण हुए हैं। सभी बच्चों को इसी विद्यालय में नामांकन लेना है, लेकिन सीट कम रहने के कारण परेशानी आ सकती है। तो ऐसी स्थिति में अविलंब विधायक सह प्रबंध समिति के अध्यक्ष दुलाल चंद्र गोस्वामी ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्तालाप किया। विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को वार्तालाप के क्रम में कहा कि आपको कुछ माह पहले प्रधानाध्यापक के द्वारा एक पत्र प्रेषित किया गया है। उस पत्र में इंटरमीडिएट में नामांकन ने का सीट को बढ़ाने के बारे में लिखा गया है। आप इस पत्र के अवलोकन कर अविलंब 10 + 2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का नामांकन की सीट बढ़ाने के दिशा में कार्य करेंगे।विधायक ने यहां तक कहा कि केवल इस विद्यालय नहीं बल्कि कटिहार जिले के सभी 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटरमीडिएट के नामांकन की सीट बढ़ाने की दिशा में कार्य करें, ताकि जिले के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिल सके। जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विधायक को आश्वासन देते हुए कहा कि इस दिशा में अविलंब कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल दास ने कहा कि इंटरमीडिएट की छात्रों की नामांकन का सीट बढ़ने से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगा।इसलिए इस दिशा में विभाग को सकारात्मक पहल करना चाहिये।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial