प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार )
कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम ने वर्ग एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक वितरण किया। प्रधानाध्यापक महमूद आलम ने बताया कि पिछले दिनों विभागीय निर्देशन अनुसार निर्धारित समय पर कदाचार मुक्त वार्षिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण वातावरण में लिया गया। परीक्षा उपरांत मूल्यांकन केंद्र में शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा में ईमानदारी पूर्वक मूल्यांकन कार्य को संपादित किया गया।मूल्यांकन कार्य के बाद वर्ग 1 से वर्ग 5 तक के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट तैयार किया गया।रिजल्ट तैयार के पश्चात विभागीय निर्देशानुसार निर्धारित तिथि पर प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन कर रिजल्ट किया गया। प्रगति पत्रक वितरण समारोह में विद्यालय के 73 छात्राओं को प्रगति पत्रक दिया गया। जिसमें वर्ग एक में 18, वर्ग 2 में 13, वर्ग 3 में 16, वर्ग 4 में 13, वर्ग 5 में 15, छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।सभी छात्र-छात्राएं प्रगति पत्र के प्राप्त करने के बाद काफी खुशहाल देखा गया। अभिभावक भी काफी खुश दिखे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका प्रियमदा देवी,लक्ष्मी कुमारी, रंजना कुमारी, पिंकू कुमारी,शिक्षक मोहम्मद गालिब, रसोईया सोनी देवी,रूकमणि देवी, नेहा कुमारी का सहयोग अति सराहनीय रहा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
