April 8, 2026

जनता की हर समस्या का हो समाधान यही प्राथमिकता: तारिक अनवर-आजमनगर के कई पंचायतों में हाई मास्ट टावर लाइट का उद्घाटन

Read Time:2 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने मंगलवार को आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत बगछल्ला,आजमनगर पंचायत, निमोल हाट,राधानगर,महेशपुर और शीतलमनी में हाई मास्ट टावर लाइट का उद्घाटन किया।दौरे के क्रम में सांसद ने धूमनगर में स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित “यूनिटी कप” वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए खेल के महत्व पर जोर दिया। सांसद ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की हर परेशानी का शीघ्र समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि कटिहार लोकसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य वर्षों से लंबित हैं। उन्हें जल्द पूरा करना उनका लक्ष्य है। सांसद के इस दौरे से स्थानीय लोगों में विकास को लेकर उम्मीद जगी है। मौके पर कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास,सऊद आलम, आले रसूल,जुबेर आलम,नैयर आलम, डॉक्टर हिफाजुद्दीन,मतीन साहब,मंसूर आलम,मोहम्मद असगर,नाजु,मारूफ साहब,अनवर,मो. मिस्टर, मुन्ना कुमार मुखिया शीतलमनी,शाहबाज आलम मुखिया,मो०जाकिर, मुबारक, बदरुद्दीन, नैमूल, मुजीबुर रहमान, हन्नान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कई नेता कार्यकर्ता एवं कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मौजूद रहे।

Previous post जोगबनी रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण-यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर जोर
Next post ढेरुआ के बाद कालसर पंचायत में कालाजार उन्मूलन दवाई छिड़काव कार्य हुई तेज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial